STF इंस्पेक्टर कलाम की टीम को मिली सफलता ,STF के  शिकंजे में आया करण शिवपुरी गैंग का इनामी वांटेड गुर्गा शिव्वी  !

STF इंस्पेक्टर कलाम की टीम को मिली सफलता ,STF के शिकंजे में आया करण शिवपुरी गैंग का इनामी वांटेड गुर्गा शिव्वी !

Dehradun/ राव शफात / देहरादून /

S T F की सफलताओं में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है अपराधियों की धर पकड़ में ST F ने एक ऐसे कुख्यात वांटेड अपराधी को गिरफ़्तार किया है जिस पर 25, हज़ार का इनाम घोषित था

STF से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड राज्य केशातिर एवं ईनामी अपराधियों की शत प्रतिशत  गिरफ्तारी हेतु 01 फरवरी 2024 से विशेष  अभियान चलाने के निर्देश  दिये गये थे, उक्त के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0  आयुष अग्रवाल द्वारा* एस0टी0एफ0 की टीमोको ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करायी जा रही है।

गिरफ्तार किये गये ईनामी अपराधी सम्बन्ध मेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ  द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष  2019 में थाना प्रेमनगर में घटित ज्वलैर्ससे हुई लूट की घटना में वांछित एक अपराधी शिवेन्द्र उर्फ शिव्वी को एस0टी0एफ0 टीम द्वारा दिनांक 02.02.2024 को थाना नरेला, दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस अपराधी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादूनद्वारा रू0 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।*

See also  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न

*अपराध का विवरणः-*  दिनाॅक 07.10.2019 को थाना प्रेमनगर, देहरादून क्षेत्र में स्थित देवेन्द्र कुमार, ज्वैलर कोउसकी ज्वैलर्स की दुकान में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा ज्वैलरी दिखाने को कहा गया। उनकी संदिग्ध गतिविधि देखते हुयेज्वैलर ने सोना दिखाने को मना कर दिया जिस पर उनके द्वारा पिस्टल दिखाकर लाॅकर खोलने को कहा और उस परफायर झोंक दिया था, जिसमें *देवेन्द्र बालबाल बच गया और लाकॅर से करीब डेढ किलो सोना और 02 लाख रूपयेलूट कर भाग गये थे। जिस पर थाना प्रेमनगर में मु000 197/2019 धारा 307/392 भा00वि0 पंजीकृृतकिया गया था।*

उक्त घटना में शामिल *कुख्यात डकैत करण शिवपुरी एवं सोनू यादव निवासी दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार कर लियागया था* और गिरफ्तारी के वक्त अभियुक्तगणों से करीब *आधा किलो सोना बरामद* किया गया था। इस अभियोगमें उक्त 02 अभियुक्तों के अतिरिक्त अन्य अभियुक्त सूर्यप्रकाश  सोनी, सतीश  कुमार, सुमित यादव को भी पूर्व मेंगिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा *अभियुक्त शिवेंन्द्र उर्फ शिव्वी  अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरारचल रहा था।* अभियुक्त करण शिवपुरी आदि पर उत्तराखण्ड अन्य राज्यों में  लूट के कई अभियोग पंजीकृृत है।अपराधियों द्वारा इस घटना में लूटे गये सोना अपने साथी अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह दहिया उर्फ शिव्वी  निवासी करालादिल्ली को देना प्रकाश  में आया था और पुलिस द्वारा दबिश  के दौरान उक्त अपराधी फरार हो गया था। जो दिनाॅकघटना से अब तक फरार चल रहा था। एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त अपराधी शिवेन्द्र सिंह दहिया उर्फ शिव्वीके सम्बन्ध में लागातार पतारसी सुरागरसी की गई तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया एवं मैनुवली वर्क करते हुयेदिनॅाक 02.02.2024 को नरेला बाजार, बैंक आफ इण्डिया के सामने से थाना नरेला जिला उत्तरी दिल्ली से गिरफ्तारकिया गया है।

See also  देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: सीएम धामी

अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि *अभियुक्त पेशे से वकील है तथा दिल्ली कोर्ट में वकालत का काम करताहै* जिससे वह दिल्ली का कुख्यात नीरज बवाना गैंग के साथसाथ अन्य  गिरोह के सम्पर्क में गया। वकील होने केकारण कोई उस पर शक नही करता था *वह ऐसे कुख्यात अपराधियों को हथियार सप्लाई करना और उनके द्वारा लूटेगये सोना कीमती सामान को खरीदनेबेचने का काम करने लगा।* अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह दहिया उर्फ शिव्वी कोदिल्ली के कराला थाना में करीब 05 पिस्टल और 600 कारतूस के साथ पूर्व गिरफ्तार किया गया था, जिस सम्बन्ध मेंमु000 181/18 धारा 324,336,506,34 भा00वि0 तथा 27/30 आर्म्स  एक्ट थाना कंझावाला दिल्ली मेंपंजीकृृत है।

See also  खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामःशिवेन्द्र सिंह दहिया उर्फ शिव्वी पुत्र दयाचन्द दहिया नि0 263 बाजार पाना करालाथना कंझावाला, दिल्ली।*

*अपराधिक इतिहासः-*

1.मु000 181/18 धारा 324,336,506,34 भा00वि0 तथा 27/30 आम्र्स एक्ट थाना कंझावाला दिल्ली।

2.मु000 197/2019 धारा 307/392 भा00वि0 थाना प्रेमनगर, देहरादून।

*पुलिस टीमः-*

नि0 अबुल कलाम

0नि0 धर्मेन्द्र रौतेला

0नि0 विघादत्त जोशी

हे0का0 बिजेन्द्र चौहान

हे0का0 महेन्द्र नेगी

हे0का0 सॅजय कुमार

हे0का0 सन्देश यादव

का0 मोहन असवाल