अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

दिनांक 11.11.26 को कोतवाली नगर पर वादी मनोज कुमार पुत्र जगदीश लाल निवासी 78,नेशनल रोड निकट प्रेमसुख धाम देहरादून के द्वारा अपनी एक्टिवा स्कूटी संख्या UK08AD-4762 रंग सफेद के चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0 अ0 सं0 : 412/26 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों के परिणाम स्वरूप
दिनांक 13.11.26 को चैकिंग के दौरान मातावाला बाग के पास से मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 01 : अभिषेक नेगी उर्फ विक्की तथा 02 : विक्की पासवान को उक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी संख्या UK08AD-4762 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदि हैं तथा अपने नशे की अवशयकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी घटना को अंजाम दिया गया था।

See also  मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1.अभिषेक नेगी उर्फ विक्की पुत्र भजन सिंह नेगी निवासी ग्राम ओजली पट्टी खाण्डयूसैण थाना पौडी जिला पौडी गढवाल, हाल पता नियर पीर वाली सडक के पास खुडबुडा मौहल्ला देहरादून उम्र-28 वर्ष।

2-विक्की पासवान पुत्र दिनेश पासवान निवासी 15 रेस्ट कैम्प मद्रासी कालोनी कोतवाली नगर देहरादून उम्र-22 वर्ष।

बरामदगी: एक्टिवा स्कूटी संख्या UK08AD-4762 रंग सफेद

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
    2.अ0उ0नि0 मयंक ममगाई
  2. का0 मुकेश चन्द
    4.का0 मोनू कुमार