Dehradun /राव शफात /देहरादून /
उत्तराखंड साइबर क्राइम टीम की पैरवी अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचा रही है अपरधियों को उनके अंज़ाम तक पहुंचाने के लिए न्यायालय में STF की और से पैरवी कर रही आरक्षी निर्मला चौहान मुख्य भूमिका निभा रही हैं
सिर्फ 50 दिन के भीतर साईबर क्राईम पुलिसस्टेशन उत्तराखण्ड पर पंजीकृत 03 अभियोग में 04 अभियुक्त गण को दोषसिद्ध पाये जाने पर न्यायालय द्वारा किया गया दण्डित इस कामयाबी में साईबर थाने पर कोर्ट पैरवी में नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी निर्मला चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है
एक प्रकरण 2021 में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को प्राप्त हुआ था जिसमें मसूरी जनपद देहरादून निवासीव्यक्ति के साथ इसी प्रकार की घटना घटित हुयी थी जिसमें अज्ञात अभियुक्तो द्वारा आंनलाईन ट्रैडिग कम्पनीFOREXTIME.COM की फर्जी साइट FXMARTKET.COM बनाकर शिकायतकर्ता से फोन एंव ई–मेल केमाध्यम से सम्पर्क कर FXMARTKET.COM में धनराशि इन्वेस्ट करने व दुगना लाभ कमाने का लालच देकरशिकायतकर्ता से 60,00,000/- रुपये धनराशि आँनलाईन ट्रेडिग मे लगाना व उक्त धनराशि को Bitcoin मे लगाकरशिकायतकर्ता के साथ धोखाधडी कर धनराशि को विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर एटीएम के माध्यम से आहरित करनेसम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 20/21 धारा 420, भादवि व66 (सी) ,66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने में पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक पंकज पोखरियाल के सुपूर्द कर विवेचक के नेतृत्व में टीम का गठन कियागया|
पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से अभियुक्तो द्वारा वादी मुकदमा से धोखाधडी से प्राप्त की गयीधनराशि दिल्ली एनसीआर के जिन एटीएम मशीनो से निकाली गयी थी उन एटीएम मशीनो की जानकारी प्राप्त करउनकी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की गयी तो विभिन्न मशीनो से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में एक नाइजीरियन व्यक्तिधनराशि निकालता पाया गया । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली एनसीआर आदि स्थानो पर नाइजीरियनव्यक्ति की तलाश शुरु की गयी व गिरोह के 01 मुख्य सदस्य(सरगना) Ernest Michal Ohenhen S/O Ohenhen R/O H.No 18 Ighilee Street Behin City Edostate Nigeria को नई दिल्ली से गिरफ्तार कियागया । गिरफ्तार करने की तारीख 18.8.2021 |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल द्वारा व्यक्तिगत तौर पर न्यायालय में चल रहेसभी विचाराधीन का संज्ञान लिया गया । जिस क्रम में साईबर पुलिस स्टेशन देहरादून टीम (निरीक्षक पंकजपोखरियाल, उ0नि0 राजीव सेमवाल , अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुरेश कुमार , कानि मुकेश कुमार , कानि कादिर खान, कानि चालक सुरेन्द्र)* द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त Ernest Michael Ohenhem S/o Ohenhem, R/o- 18, Ighilee Street, Benin City Edostate, Nigeria को दोषसिद्ध पाया गया है| *सज़ा की अवधि जेल में बिताईगई समयावधि और 5000 रुपये का जुर्माना है। साथ ही, नाइजीरियाई को भारत से निर्वासन का आदेश भी दिया गयाहै। साईबर थाने पर कोर्ट पैरवी में नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी निर्मला चौहान का महत्वपूर्ण योगदान |*
*अपराध का तरीकाः-*
अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न आंनलाईन ट्रैडिग कम्पनी जैसे FOREXTIME.COM की फर्जी साइटFXMARTKET.COM बनाकर शिकायतकर्ता से फोन एंव ई–मेल के माध्यम से सम्पर्क कर FXMARTKET.COM में धनराशि इन्वेस्ट करने व दुगना लाभ कमाने का लालच देकर धनराशि प्राप्त की जाती है , तथा उक्त धनराशि केकुछ भाग को BitCoin के माध्यम से नाईजीरिया में बैठै अपने सहअभियुक्त को भेज दी जाती है तथा धनराशि का कुछभाग भारतीय खातो में प्राप्त कर उसे एटीएम मशीनो के माध्यम से निकाल कर घटना को अंजाम दिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोकलुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व ऑनलाईन बिजली के बिल का भुगतान करने वाले व्यक्तियों सेसावधान रहें । किसी भी प्रकार के ऑनलाईन भुगतान करने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयरनम्बर सर्च न करें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्ककरें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें ।

More Stories
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
शिक्षक नेता माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की कई मांगों पर हुई बातचीत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग