चंद्रोटी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्याम सिंह पुंडीर को क्षेत्रीय जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन, निष्पक्ष और ईमानदार छवि का मिल रहा चुनाव में लाभ ।

चंद्रोटी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्याम सिंह पुंडीर को क्षेत्रीय जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन, निष्पक्ष और ईमानदार छवि का मिल रहा चुनाव में लाभ ।

देहरादून – 25 जुलाई 2025/
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा इसके मद्देनज़र प्रत्याशी ने अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहें हैं
ग़ौरतलब है कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान  2 चरणों की  तिथियों में निर्धारित हुआ था जिसमें 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान हुआ था 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान में 68% मतदान दर्ज किया गया था
राज्य निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि 28 जुलाई को भी मत प्रतिशत पहले से बेहतर रहेगा,
चन्द्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्याम सिंह पुण्डीर (दीपक पुण्डीर) को क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है
2019 में श्याम सिंह पुंडीर ज़िला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे  वह उसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रहे ,
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि इस दौरान श्याम सिंह पुंडीर ने क्षेत्र के विकास के लिए  कार्य किए है
क्षेत्रीय निवासी बताते हैं जिला पंचायत सदस्य रहते हुए श्याम सिंह पुंडीर ने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं
क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि पुरकुल बहुद्देशीय सामुदायिक भवन का निर्माण के साथ जगह जगह सड़कों के निर्माण व बिष्ट  गाँव में सोलर पंपिंग योजना का निर्माण भी कराया इस बार भी क्षेत्र की जनता श्याम सिंह पुंडीर पर ही अपना भरोसा जता रही है ,
जिला पंचायत रहते हुए श्याम पुंडीर ने सभी वर्गों के लिए समान कार्य किया गंगोल ग्राम में काफ़ी लंबे समय से क्षेत्रीय निवासी सड़क के लिए परेशान थे इस दौरान गंगोल क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराया गया गजियावाला ग्राम में  शहीद सैनिकों के सम्मान हेतु शहीद द्वार का निर्माण भी शामिल है  
इन महत्वपूर्ण कार्यों के साथ अपने जिला पंचायत क्षेत्र में श्याम सिंह पुंडीर ने सरकारी योजनाओं के तहत अन्य बड़े विकास कार्य कराए हैं
श्याम सिंह पुंडीर निष्पक्ष और ईमानदार छवि के नेता के तौर पर क्षेत्र में जाने जाते हैं
 यही वजह है कि इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी श्याम पुंडीर  को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है |
 
 
 
 
 
 
See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना