25 जुलाई 2025 / देहरादून
स्टेट ब्यूरो रिपोर्ट /
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चुनाव के 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा ,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ चढ़कर नज़र आ रही है प्रत्याशी जनता के बीच घर घर जाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं
चंद्रोटी ग्राम सभा में प्रधान पद की महिला उम्मीदवार कीर्ति बंसल उर्फ़ मोनू को क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है कीर्ति बंसल उच्च शिक्षित महिला है और समाज सेवा के रूप में वह और उनका परिवार काफ़ी लंबे समय से जुड़ा रहा है
प्रत्याशी कीर्ति बंसल की माताजी भी इसी ग्राम सभा से कभी प्रधान रह चुकी है क्षेत्र का प्रतिष्ठित परिवार होने के नाते चंद्रोटी ग्राम सभा में प्रत्याशी कीर्ति बंसल क्षेत्रीय लोगों की प्रत्याशी के रूप में पहली पसंद बनी हुई हैं
चंद्रोटी निवासियों का कहना है कि वह ऐसा उम्मीदवार चाहते हैं ज ग्राम सभा में विकास को आगे बढ़ा सके चंद्रोटी से प्रधान पद की उम्मीदवार कीर्ति बंसल का कहना है कि वह इसी गाँव की बेटी है और अपने क्षेत्र की समस्याओं को भली भाँति जानती और समझती है इसलिए क्षेत्र वासियों का उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है
चंद्रोटी ग्राम सभा से प्रधान पद की उम्मीदवार कीर्ति बंसल ने कहा कि जीतने के बाद उनकी यह प्राथमिकताए रहेंगी
1. *बुनियादी सुविधाओं का विकास*:
• गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण और मौजूदा सड़कों की मरम्मत
*पैदल मार्ग फुटपाथ
*क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करना
• स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, जैसे हैंडपंप, नलकूप, या जल आपूर्ति योजनाओं का विस्तार।
• बिजली की नियमित आपूर्ति और गाँव में स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था।
2. *स्वच्छता और पर्यावरण*:
• गाँव में स्वच्छता अभियान चलाना और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करना।
• वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाएं
*नदियों का पुनरुद्धार कराना
3. *शिक्षा और स्वास्थ्य*:
क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज निर्माण कराना
*भवनों की मरम्मत, बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएँ।
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना और नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।
*20 बेड अस्पताल की योजना हेतु प्रयास4. रोजगार और आर्थिक विकास:
• गाँव में छोटे- उद्योगों या कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना।5 *महिला सशक्तिकरण हेतु योजनाएं*
*आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्रिय और सुसज्जित करना।
*कन्या विवाह हेतु विशेष अनुदान राशि योजना
• स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को प्रोत्साहन और महिलाओं के लिए आर्थिक योजनाएँ।
*महिला सम्मान समारोह आयोजित करना
6 *सामाजिक कल्याण*
• गरीब परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं (जैसे राशन कार्ड, पेंशन,
*आवास योजनाका लाभ सुनिश्चित करना।
• गाँव में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और सभी वर्गों के लिए समान अवसर।
• बुजुर्गों, विधवाओं, और दिव्यांगों के लिए विशेष योजनाओं का प्रचार और कार्यान्वयन।
7. *सुरक्षा और कानून व्यवस्था:·*
• गाँव में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस चौकी या स्थानीय निगरानी समितियों का गठन।
8. *पारदर्शिता और जवाबदेही*
• ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता, जैसे बजट और खर्च का खुला लेखा-जोखा।
• नियमित ग्राम सभा आयोजित करना और जनता की समस्याएँ सुनना।
• भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा।
9 *आधुनिकीकरण और तकनीक*
• गाँव में इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देना।
*सार्वजनिक वाई फाई व सीसी टीवी कैमरे लगवाना
• स्मार्ट ग्राम योजना के तहत गाँव को आधुनिक बनाने का प्रयास।
*किसान परिवार योजनाएं*
• किसानों के लिए डिजिटल कृषि सेवाएँ और जानकारी उपलब्ध कराना।
• किसानों को बीज, खाद, और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दिलवाना।*बंदरों व जंगली जानवरों से सुरक्षा उपाएं करना
• फसल बीमा और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ पहुँचाना।
11. *सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास*
बहुउद्देशीय भवन निर्माण
• गाँव में सामुदायिक भवन या सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण।
• स्थानीय त्योहारों और परंपराओं को बढ़ावा देना।
• खेल के मैदानों और युवाओं के लिए मनोरंजन की सुविधाएँ।
सरकारी योजनाओं और पंचायती राज विभाग की मदद से चंद्रोटी ग्राम सभा को प्रदेश की सबसे हाई टैक ग्राम सभा विकसित करना |

More Stories
बैरागीवाला हत्याकांड कानून-व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण : गणेश गोदियाल
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधरोपण एवं स्वच्छता का दिया संदेश
देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर