राव शफात अली / देहरादून/
आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिल सकता है इस सीट को कांग्रेससबसे बड़ा सॉफ़्ट टार्गेट मानकर चल रही है,
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत संभावित इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं या फिर उनके पुत्र के चुनाव लड़ने की चर्चाएँ भीराजनीतिक गलियारों में चल रही है,
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले से ही हरिद्वार क्षेत्र में काफ़ी सक्रिय रहे हैं और पिछले दिनों भी उन्होने गन्ना किसानों केमुद्दे को लेकर कई बार राज्य सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है इससे साफ़ हो जाता है कि हरीश रावत हरिद्वार सीटपर अपनी राजनीतिक जड़े मज़बूत करने में जुटे हैं,
लेकिन इसी बीच कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले हरक सिंह रावत की सक्रियता भी हरिद्वार लोक सभा सीट पर बढ़रही है और अब तो खुलकर उन्होंने कह दिया है कि वो भी हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्राणी बहुत तेज होते हैं उस सीट पर सबसे ज़्यादा टिकट माँग रहे हैं यानी वोपार्टी के दृष्टिकोण से सबसे ज़्यादा अनुकूल सीट है हालाँकि ये पार्टी तय करेगी के किसको चुनाव लड़ाना है
उन्होंने कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट देगी तो अन्य लोग कार्यकर्ता बनकर सहयोग करेंगे हरक सिंह ने ये भी कहाकि जिस सीट पर अधिक दावेदार होते हैं वहां पर पार्टी मजबूत होती है।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई