उत्तराखंड में आप पार्टी की झाड़ू की उड़ी धज्जियां,आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, जोत सिंह बिष्ट, डॉक्टर रतूड़ी, कमलेश रमन का नया ठिकाना बनी भाजपा ।

उत्तराखंड में आप पार्टी की झाड़ू की उड़ी धज्जियां,आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, जोत सिंह बिष्ट, डॉक्टर रतूड़ी, कमलेश रमन का नया ठिकाना बनी भाजपा ।

राव शफात अली / देहरादून /

चुनावी मौसम में अब दलबदल की राजनीति भी उफान पर है अपनी अपनी पार्टियों से नाराज़ नेता कार्यकर्ता दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं उत्तराखंड में यह सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में सबसे ज़्यादा नुक़सान आमआदमी पार्टी को उठाना पड़ रहा है जहाँ से कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया था और अब आम आदमी पार्टी छोड़कर यह नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं

आम आदमी पार्टी की झाड़ू की उत्तराखंड में देखा जाए तो बड़े पैमाने पर धज्जियां उड़ी हैं पहले से ही आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक ज़मीन को मज़बूत नहीं कर पा रहीं अब  वरिष्ठ नेताओं का पार्टी से जाना यह साबित करता है कि संगठन के अंदर सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक रहे जोत सिंह बिष्ट , वरिष्ठ नेत्री कमलेश रमन ,ने अब अब भाजपा का दामन थामा है बिष्ट ने  डॉ. आर पी रतूड़ी और अन्य तमाम साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर बीजेपी को अपना नया ठिकाना बनाया है भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में इनसभी नेताओं ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी छोड़कर आने वाले नेताओं का कहना है कि अब वह बीजेपी के साथ है और बीजेपी के लिए आजीवनकाम करते रहेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने सेपार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।