राव शफात अली / देहरादून /
जाखन पुलिस चौकी टीम ने गुड वर्क करते हुए पाँच साल से फ़रार चल रहे एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है गिरफ्तारआरोपी राजधानी देहरादून के जाखन स्थित जोहड़ी ग्राम में छिपकर ऐशो आराम से रह रहा था पुलिस को पता न चलेइसके लिए यह अक्सर अपने नंबरों को बदलता रहता था यह भगोड़ा अपने मकान को छोड़कर किराया पर रहा करता था पुलिस को लंबे समय से इस अपराधी की तलाश थी शनिवार को ये अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया
न्यायालय द्वारा जारी गैरजमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक देहरादून द्वारा सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है। जारी निर्देशों के क्रम में थानाराजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा एसीजेएम तृतीय कोर्ट के एन आई एक्ट के वाद संख्या: 3740/19* मे *पिछलेपांच वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त विनेश सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्तकाफी शातिर किस्म का अपराधी है तथा उसके द्वारा लगातार पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये बार–बारअपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी–पतारसीकरते हुए इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस का भी उपयोग किया जा रहा था, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहेअभियुक्त विनेश ठाकुर को जोहडी गांव से गिरफ्तार किया गया। जहां अभियुक्त अपने घर को छोडकर किराये केमकान में निवास कर रहा था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*: विनेश सिंह ठाकुर पुत्र आनन्द सिंह ठाकुर निवासी: 3/4 आदर्श कालोनी लेन 3/4 दूनविहार उम्र लगभग 47 वर्ष
*हाल निवास:* जोहडी गावं
*पुलिस टीम:*
01: उ0नि0विकेन्द्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन
कां0 विकास , कां0 जितेन्द्र, हे0कां0 किरन एसओजी

More Stories
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण