देहरादून
देहरादून के मसूरी से एक बड़ी घटना सामने आयी है यहाँ एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ मेंआरोपी ने एक सब इंस्पेक्टर मिथुन थाना रायपुर के पेट में गोली मार दी ,घटना से राजधानी देहरादून में सनसनी फैल गई दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी अपनी ही पत्नी पर गोली चलाने वाला आरोपी मसूरी के किसी होटल में छिपा है पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी लोकेशन पता चलते ही पुलिस मसूरी के होटल में दबिश देने पहुँची तभी पुलिस के आने से आरोपी ने पुलिस टीम के ऊपर फ़ायर झोक दिया सामने मुठभेड़ में पुलिस टीम के SI के पेट में गोली लगी जिन्हें एमरजेंसी में तत्काल मैक्स हॉस्पिटल रेफ़र कियागया जहाँ उनका सफल ऑपरेशन हुआ अभी SI की हालत ख़तरे से बाहरबतायी जा रही है
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा आरोपी भी घायल हुआ है उसको भी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को लगते ही मुख्यमंत्री नेSSP अजय सिंह को ऐसे अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं

More Stories
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण