बेटे ने की अपनी ही मां की हत्या , यूट्यूब का अधूरा ज्ञान बना ख़तरनाक ।

बेटे ने की अपनी ही मां की हत्या , यूट्यूब का अधूरा ज्ञान बना ख़तरनाक ।

देहरादून /

थाना प्रेमनगर  एक ऐसी घटना सामने आयी जिसने सबको चौंका दिया एक बेटे ने ही अपनी माँ की गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि बेटे को यह श़क हो चला था कि उसकी माँ उसे स्लो पॉइज़न देती है हत्यारोपी अल्सर की बीमारी से पीड़ित था और जब उसने यूट्यूब पर सर्च किया की यह बीमारी स्लो पॉइज़न  से होती है तो उसको अपनी माँ के ऊपर श़क हुआ वह  अपनी माँ से इस मुद्दे को लेकर बहस करने लगा और यूट्यूब के आधे अधूरे ज्ञान के चलते उसने अपनी माँ की गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस ने इस कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है

थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि स्पेशल विंग प्रेम नगर निवासी माधो सिंह पुत्र दिलीप सिंह मूल निवासी ग्रामकलाल पोस्ट ऑफिस चम्पावत के छोटे पुत्र अजय ने अपनी माता  चंद्रा देवी उम्र 52 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दीहै

See also  मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, मौके पर मृतका चंद्रा देवी का शवघर के अन्दर पडा हुआ था। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पति माधों सिंह वर्तमान मेंडीएससी आर्मी में आईएमए में तैनात हैं जो  कल रात्री ड्यूटी हेतु आईएमए गये थे तथा मृतका का बड़ा पुत्र मोहित बिष्टभी आर्मी में है जो  वर्तमान में बड़ोदरा गुजरात में पोस्टेड है। रात्रि में उनके छोटे पुत्र अजय की किसी बात पर अपनी माँसे बहस हो गई थी जिस पर उसके द्वारा गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी अजय कोहिरासत में लिया गया। जिसके द्वारा अपनी मां की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया, घटना के सम्बन्ध में मृतकाके पति माधो सिंह की तहरीर के आधार पर  थाना प्रेमनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजयको गिरफ्तार किया गया है, जिसे समय से  न्यायालय पेश किया जाएगा । मृतका के शव का पंचायत नामा भरकरपोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

See also  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

  घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अजय से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे अल्सरेटिव कोलाइटिस(अल्सर) की बीमारी है, जिसके बारे में उसके द्वारा इंटरनेट पर सर्च किया तो उसे जानकारी मिली कि यह बीमारी स्लोप्वाइजन देने से होती है। जिस पर उसे शक हुआ कि उसकी मां उसे खाने में स्लो प्वाइजन दे रही है, इसी बात को लेकरकल रात में करीब 10-11 बजे के बीच उसकी अपनी मां से बहस हुई तथा बहस के दौरान ही आरोपी ने गुस्से में आकरअपनी मां का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी ।

आरोपी अजय ने एमएससी की है तथा वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा था एवं मानसिक रूप से कुंठित भी था।

See also  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

*नाम पता अभियुक्त:*

अजय सिंह बिष्ट पुत्र माधो सिंह उम्र 24 वर्ष, हाल पता स्पेशल विंग थाना प्रेम नगर देहरादून

मूल पता: ग्राम कलाल थाना चंपावत जनपद चंपावत उत्तराखंड