साऊदी में फँसे इन्द्रमणि नौटियाल  के लिए फ़रिश्ता बन कर काम कर रहे हैं पहाड़ के युवा नेता  प्रदीप भट्ट् , पीड़ित को  रिहा कराने के लिए भट्ट ने विदेश मंत्री से की मुलाक़ात !

साऊदी में फँसे इन्द्रमणि नौटियाल के लिए फ़रिश्ता बन कर काम कर रहे हैं पहाड़ के युवा नेता प्रदीप भट्ट् , पीड़ित को रिहा कराने के लिए भट्ट ने विदेश मंत्री से की मुलाक़ात !

राव शफात अली /देहरादून /

भारतीय लोग रोज़ी रोटी की तलाश में विदेश का रुख़ करते हैं लेकिन जब वहाँ किसी अनहोनी घटना का शिकार हो जातेहैं तो विदेश में उनके लिए न्याय माँगना बेहद मुश्किल हो जाता है

ऐसे ही उत्तराखंड के एक युवक के साथ सऊदी अरब में घटना हो गई उत्तराखंड का रहने वाला युवक इंद्रमणि नौटियाल सऊदी अरब में ट्रक ड्राइवर था वाहन चलाते वक़्त एक कार नौटियाल के ट्रक में जा टकरायी जिससे कार में बैठे  लोगों की मृत्यु हो गई और यही हादसा उत्तराखंड के रहने वाले इंद्रमणि के लिए जेल की कालकोठरी बन गया

See also  गदरपुर में हजारों किसानों का महासंगम, कृभको निदेशक शिल्पी अरोड़ा ने कहा – उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ना जरूरी

जेल से तो एक साल बाद वह रिहा हो गया था लेकिन अभी तक पीड़ित को भारत नहीं भेजा जा रहा हालात यह है की जहाँ उसको न्याय दिलाने के लिए उसका अपना कोई नहीं है

लेकिन अब इस मुहिम में उत्तरकाशी के ज़िले गाज़ना जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रदीप भट्ट ने एक मुहिम छेड़ी है

जिससे उत्तराखंड के युवक इंद्रमणि को सऊदी अरब में न्याय दिलाकर भारत वापस लाया जा सके प्रदीप भट लगातार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संपर्क में थे और काफ़ी जद्दोजहद के बाद अब भट्ट को विदेश मंत्री से मिलने का समय मिला

See also  अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदीप भट्ट ने इस मुद्दे पर विदेश मंत्री के साथ मुलाक़ात कर उनको सऊदी में फँसे पहाड़ के युवा की पीड़ा से अवगत कराया साथ ही पत्र सौंपकर अनुरोध किया की भारत की ओर से सऊदी में फँसे युवक को मदद मिल सके

विदेश राज्य मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं उम्मीद की जा रही कि  भारत के नागरिक को सऊदी अरब में न्याय मिल सके उत्तरकाशी के अंतर्गत डुंडा प्रखंड के ग्रामगोरसाड़ा, पट्टी गाजणा,के इन्द्रमणी नौटियाल वर्ष 2018 में, रोजगार हेतु सऊदी अरब गये थे।  इन्द्रमणी नौटियाल सऊदी अरब के रियाद शहर में मौजूद फीडक कम्पनी में ट्रक ड्राइबर कीनौकरी करते थे।

See also  मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न

घटना के बाद से ही  इंद्रमणि सऊदी में फंसे है इंद्रमणि नौटियाल को ट्रक मालिक/फीडक कम्पनी द्वारा बीते 5 सालों से भारत वापस नहीं लौटने दिया जा रहा है

बहरहाल जिस तरह से डॉक्टर प्रदीप भट्ट ने पीड़ित इंद्रमणि को सऊदी से रिहा कराने की मुहिम चलायी औरविदेश मंत्री से भी अनुरोध किया है अब उम्मीद है कि जल्द ही भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद इंद्रमणि  अपने देश वापस लौट पाएगा