देहरादून कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का पीलर हादसे में हुई मौत ।

देहरादून कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का पीलर हादसे में हुई मौत ।

16/07/2026/ देहरादून /

देहरादून में कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया ,17 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले बन्नू स्कूल परिसर में बनाए जा रहे अस्थायी मंच पर लोहे का भारी पिलर अचानक गिर गया।

हादसे की चपेट में कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता आ गए  उनके सिर पर पिलर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तमाम कोशिशों के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

See also  देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव

वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है  अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और कांग्रेस के अगले फैसले पर टिकी है

हालांकि इस दर्दनाक हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है ।