16/07/2026/ देहरादून /
देहरादून में कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया ,17 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले बन्नू स्कूल परिसर में बनाए जा रहे अस्थायी मंच पर लोहे का भारी पिलर अचानक गिर गया।
हादसे की चपेट में कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता आ गए उनके सिर पर पिलर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तमाम कोशिशों के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और कांग्रेस के अगले फैसले पर टिकी है
हालांकि इस दर्दनाक हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है ।

More Stories
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र – मुख्यमंत्री
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू
राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा संगठन प्रदेश प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज बनाए गए सह-प्रभारी