देहरादून। ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को विजिलेंस की टीम ने 70 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है वह बकाया अधिभार की आड़ में किसी ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर आरोपी जिला आबकारी अधिकारी को अपने जाल में फँसा लिया।
विजिलेंस के मुताबिक अधिभार जमा कराने में रियायत देने और शराब के उठान की मंजूरी देने के एवज में ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसके बिना ठेकेदार को मंजूरी न देने की बात समाने आ रही थी। ठेकेदार को घूस देना मंजूर नहीं था। लिहाजा, विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई गई। विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद शिकायत को सही पाते हुए ट्रैप टीम गठित की। मंगलवार दोपहर बाद जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा को घूस की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने मिश्रा के घर पर भी छापेमारी शुरू की है। जिसमें उनकी संपत्ति के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अन्य विभागों के घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी भी सहमे हुए है।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की