देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के युवा कलाकार लोकगायक हरू जोशी, नीरज चुफाल के साथ कॉमेडियन सौरभ सिंह एवं सिनेमा जगत से विट्टू मंमगांई, अशुतोष कुमार, देवेन्द्र सिंह खोलिया तथा गौरव राणा ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने युवा हुनर को आगे बढाने की प्रेरणा देते हुये कहा कि हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है और हम कला और हुनर की कदर करते है, और हुनरमंद युवाओं को आगे बढाने में तत्पर रहते है। उन्होंने युवा कलाकार और लोकगायकों से आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड के युवाकलाकार आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणा का काम करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित उत्तराखण्ड सिनेमा जगत से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई