बद्रीनाथ धाम प्रकरण जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार, कोई दोषी  निकला तो होगी कठोर कार्रवाई, इस मुद्दे पर कांग्रेस कर रही राजनीति-धीरेंद्र पंवार

बद्रीनाथ धाम प्रकरण जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार, कोई दोषी निकला तो होगी कठोर कार्रवाई, इस मुद्दे पर कांग्रेस कर रही राजनीति-धीरेंद्र पंवार

06/07/206/ देहरादून / राव शफात अली/

उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में कथित दान घोटाला मामला अब राजनीतिक सुर्खियों में है हालांकि बीकेटीसी की और से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित कर दी गई थी , जांच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट देगी उसका इंतजार किया जा रहा है ,

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा ,सरकार की और से दावा किया गया है की इस पूरे प्रकरण में कोई भी दोषी होगा तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कानून कारवाई की जाएगी , कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेर रही है आठ जुलाई को प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस उपवास भी रखेगी

See also  मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर सवाल उठ रहे हैं, उनसे जुड़ेअधिकारियों को जांच समिति में शामिल करना निष्पक्षता के खिलाफ है। उन्होंने मामले की जांच विधानसभा की संयुक्त समिति या न्यायिक निगरानी में कराने की मांग की है हालंकि विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करती है जनता में भ्रामक प्रचार कर राजनीतिक फ़ायदा लेने की कोशिश करती है जब की कांग्रेस को जांच समिति की रिपोर्ट इंतज़ार करना चाहिए ,जांच पूरी होने से पहले ही कांग्रेस द्वारा निष्कर्ष निकालना और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाना केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है  कांग्रेस बिना तथ्यों के भ्रम फैलाकर श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रही है

See also  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पवार ने कांग्रेस को नसीहत की है कि वह जांच पूरी होने तक संयम बरते और तथ्यों के सामने आने से पहले निराधार आरोप लगाकर धार्मिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं की आस्था को राजनीति का माध्यम न बनाए।

You may have missed