देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति उनके आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का देश और समाज के विकास में योगदान सदैव याद किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, कुशल प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

More Stories
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत