देहरादून-15/09/2025 /
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के दफ़्तर में आज भारी हंगामा देखने को मिला , उत्तराखंड ठेकेदार जनमंच समिति के बैनर तले मनोज पंवार व संजय पोखरियाल के नेतृत्व में यह धरना दिया गया दरअसल उत्तराखंड ठेकेदार जनमंच समिति सदस्यों ने अपनी चार सूत्रीय माँगो को लेकर लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता दफ़्तर का घेराव किया
धरना प्रदर्शन करते हुए समिति के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि टैंडर प्रक्रिया में अपनायी जा रही नई नीति को बंद कर पुरानी SBD को लागू किया जाए साथ ही स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए अपनी माँगो को लेकर समिति के सदस्यों ने मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा
इन मांगो को लेकर पूर्व में भी पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग में रजिस्टर्ड कॉन्ट्रैक्टर विरोध जता चुके हैं
जनमंच समिति से मनोज पंवार का कहना है कि इससे पहले भी सरकार व विभाग की ओर से वार्ता की गई थी लेकिन सिर्फ़ आश्वासन दिया गया था लेकिन माँगो को पूरा नहीं किया गया जिसकी वजह से आज धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों को
प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा ने आश्वस्त किया किया की जल्द ही समिति की माँगो पर विचार किया जाएगा ,
धरने में उपस्थित ऋषिकेस से पूर्व अध्यक्ष संजय पोखरियाल प्रांतीय खण्ड के पूर्व अध्यक्ष मनोज पंवार , सचिन गुप्ता हरिद्वार पीडब्लूडी ठेकेदार समिति अध्यक्ष राजकुमार चकराता और कालसी से शमशेर , चमोली गढ़वाल से हर्षवर्धन शर्मा वह प्रदेश से आए आये समिति के सदस्य मोजूद रहे |

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की