टिहरी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज टिहरी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार स्थित तीनगढ़ गांव पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की।
मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 50 परिवारों से ज्यादा आबादी वाले तीनगढ़ गांव में कई मकान ध्वस्त हुए हैं। लोग पूरी तरह से बेघर हुए हैं। प्रभावितों को राहत कैंप में खाद्यान्न सामग्री की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगा है कि ग्रामीण 2013 से लेकर लगातार विस्थापन की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें विस्थापित नहीं किया गया।
साथ ही उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार को आपदा के मानकों में बदलाव करना चाहिए ताकि लोगों को उचित मुआवजा मिल सके, बताया कि केंद्र और राज्य में दोनों ही भाजपा की सरकार हैं ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से इस ओर ध्यान देना चाहिए।

More Stories
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण