14 नवम्बर 2025 / देहरादून /
बिहार चुनाव के नतीजे लगभग सभी के सामने है भाजपा गठबंधन की अप्रत्याशित जीत से भाजपा खेमे में उत्साह रहा है
लेकिन इस जीत की जश्न के सूत्रधार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे हैं
बिहार में जब चुनाव प्रचार चल रहा था तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़े बड़े चुनाव प्रचारकों के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी चुनावी प्रचार में उतारा था
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार चुनाव की कई महत्वपूर्ण सीटों पर प्रचार किया था और अब नतीजों में सामने आया है कि जहाँ जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार किया था लगभग वो सभी सीटें भाजपा गठबंधन के खाते में गई है
ग़ौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी भाजपा के बड़े चेहरों में गिने जाते हैं उत्तराखंड के कई बड़े निर्णय यू सीसी , धर्मान्तरण ,नक़ल विरोधी क़ानून का असर भी बिहार के चुनाव प्रचार में देखने को मिला जिन सीटों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार प्रसार किया वहाँ युवाओं की बड़ी संख्या है इन सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भाषणों से वोटर्स को प्रभावित करने में क़ामयाब रहे ,
बिहार चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कह सकते हैं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जादू बिहार के चुनाव में ख़ूब जमकर चला है |

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर