9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया स्मार्ट एक्सपो 2024 का नई दिल्ली में आयोजन, उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया शुभारंभ

9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया स्मार्ट एक्सपो 2024 का नई दिल्ली में आयोजन, उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया शुभारंभ

देहरादून। देश में विकसित हो रही 100 स्मार्ट शहरों का नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया स्मार्ट एक्सपो 2024 आयोजन किया जा रहा है, जिसके प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह का राज्यपाल उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सभी स्मार्ट सिटी द्वारा दिल्ली में स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो 2024 का आयोजन की जा रहा है एक्सपो 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। एक्सपो के पहले दिन उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सर्गे चेरेमिन ( minster of the govt of mascow, head of Department for external economics & International Relations of Moscow) एवं नीलाचल मिश्रा ( Partner and Head of government & public Services, KPMG in India ) उपस्थित रहे।

See also  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

दिल्ली में आयोजित एक्सपो में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड भी प्रतिभाग कर रहा है। राज्यपाल द्वारा सभी प्रतिभाग करने वाले शहरों के प्रतिभागियो को शुभकामनाएँ दी गई तथा उनके द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा राज्यपाल उत्तराखण्ड को देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के विषय में अवगत कराया गया।

 राज्यपाल द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के स्टाल्स और परियोजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा 16 परियोजनाओं को पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जा चुका है। उन्होंने उपस्थित देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

See also  मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्यपाल द्वारा 2023 के ग्लोबल इंवेस्टर सममिट के सर्लतापूर्वक सम्पन्न होने कि उपरांत भविष्य मैं उन्नति एवं उत्तराखण्ड के विकास की नयी संभावनाओ के दृष्टिगत एवं सभी को देवभूमि उत्तराखंड की आद्यतिक्मिकता एवं प्राकृतिक सुन्दरता का भ्रमण करने हेतु आमन्त्रित किया।