25/05/2026/ Haridwar /
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव से सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है आरोप है कि गांव निवासी एक दबंग व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के परिवार को सरकारी नल से पानी भरने से रोक दिया इस पूरे विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे 22 मई का बताया जा रहा है
गांव निवासी पीड़ित पक्ष शमशेर ने आरोप लगाए कि परिवार के बच्चे जब नल से पानी भरने पहुंचे तो उन्हें पानी भरने से रोका गया,
बताया जा रहा है कि गांव में लगा सरकारी नल महफूज़ के घर के बाहर स्थित है और इसी नल से गांव के करीब 20 परिवार रोजाना पानी भरते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों को पानी भरने से रोका जा रहा है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप यह भी है कि विवाद के दौरान महफूज़ ने सरकारी नल के कुछ पार्ट्स भी खोल दिए, जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा, पीड़ित पक्ष के शमशेर ने मामले की शिकायत ग्राम प्रधान और पुलिस से की है
ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने इस घटनाक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया गया था लेकिन उसके बाद नहीं मालूम फिर क्या हुआ,
उधर पीड़ित पक्ष शमशेर का कहना है कि जब यह घटना हुई तो उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया था उसके बाद पुलिस ने शमशेर से लिखित में शिकायत माँगी है ताकि जाँच की जा सके पीड़ित पक्ष इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगे

More Stories
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत