दबंगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट को किया ज़ख्मी बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर !

दबंगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट को किया ज़ख्मी बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर !

4 जुलाई/ 2026/ देहरादून/

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी आजाद रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने उसके साथ मबेरहमी से मारपीट की,  उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर चोट पहुंचाई।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पटेलनगर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़ित आजाद रावत का आरोप है कि वह जब घर जा रहा था तो एक कार ने उसको टक्कर  मारी,  पीड़ित का आरोप है कि तभी एक अंकुर नामक युवक वहां पहुंच विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी उसको उठाकर मंडी ले गए , वहां एक हाल में बंद कर के बेरहमी से पीटा प्राईवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट पहुंचाई

See also  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान  उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी पीड़ित को छोड़ वहां से भाग गए

पीड़ित आजाद रावत ने पूरी घटना की लिखित शिकायत पटेलनगर पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस घटना तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है !