देहरादून/ राव आरिज़ जमींदार/
लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने भी अब अपने चुनाव प्रचार को बढ़ाना शुरू कर दिया है प्रत्याशियों के लिए जगह जगह जनसभाएं व रैली तो हो ही रही है इसके साथ ही आज उत्तराखंड के कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं को पार्टी का बैज लगाकर चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाया गया
19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए और ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने का कार्यक्रम शुरू किया।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।
मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक सन्देश जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता दीप बोहरा, मीडिया पैनलिस्ट मोहन काला, सचिव गीताराम जायसवाल, विकास नेगी ,मंजू त्रिपाठी,आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
एबीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत