04/08/2026 देहरादून /
राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया में जनता की मदद के लिए कांग्रेस ने महत्वपूर्ण लोगों को ज़िम्मेदारी सौंपने हुए देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्राप्त नोटिसों में आपत्तियों एवं दावों के निस्तारण के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की है।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ कांग्रेसजनों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि बीएलए-1, बीएलए-2, विधानसभा प्रभारियों एवं आम नागरिकों को SIR प्रक्रिया में हर संभव सहायता मिल सके।
यदि SIR प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, आपत्ति या दावा हो, तो प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर