देहरादून: उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में आनंद वर्धन अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
बता दें कि, वर्तमान सचिव राधआ रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में एक अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।
जारी आदेश में लिखा है कि, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको (आईएएस आनंद वर्धन) दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। कृपया तदनुसार नवीन पदभार ग्रहण करने का कष्ट करें।’

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर