देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राआंे को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि छात्र अमित कुमार आजाद, डाॅ सीमा बिष्ट चैहान एवम् विनोद जगुड़ी एसजीआरआरयू के स्कूल आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ के पूर्व छात्र-छात्राएं हैं। अपने अध्ययनकाल में अनुशासित छात्र-छात्राओं के रूप में जाने जाते थे। डाॅ अर्चना गेहोत्री वर्तमान में स्कूल आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में ऐसोसिएट प्रोफेसर की पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एसजीआरआर परिवार की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई