21/05/2026 / देहरादून
दून विहार वार्ड नंबर 6 में किशनपुर, राजपुर रोड पर PWD का नाला ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यह पानी मुख्य सचिव के आवास के सामने से होते हुए इंदर बाबा मार्ग तक फैल चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ क्षेत्र में बने कई शोरूम, स्वाद रेस्टोरेंट और एक मस्जिद भी प्रभावित हो रही है। इलाके में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिन्हें रोजाना इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय पार्षद मीनाक्षी नौटियाल का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और प्रांतीय खंड PWD देहरादून को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द नाले की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है।

More Stories
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत