– 21/05/2026*
देहरादून-
पुलिस का एक चेहरा सख़्त है तो मानवता के लिए एक चेहरा बेहद सरल भी है ज़रूरतमंदों की मदद करना भी पुलिस अपना कर्तव्य समझती है
दरअसल पुलिस कर्मचारियों को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि ह्नदयघात से पीडित एक महिला, जो मैक्स हास्पिटल देहरादून में उपचाराधीन है, उनको उपचार हेतु रक्त की नितान्त आवश्यकता है,
जिस पर पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त कां0 शाहनवाज तथा पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कां0 आदेश कुमार द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मैक्स हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की गयी, जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
कां0 आदेश इससे पूर्व 09 बार तथा कां0 शाहनवाज 84 बार रक्तदान कर चुके हैं
दोनों पुलिस कर्मियों का कहना है कि वो ज़रूरतमंदों के लिए रक्तदान को हमेशा तैयार रहते हैं

More Stories
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत