महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है- राजीव महर्षि

महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है- राजीव महर्षि

देहरादून/

जैसे जैसे मतदान की तारीख़ क़रीब आ रही है वैसे वैसे सभी दलों के स्टार प्रचारक अब उत्तराखंड में रैलियां कर रहे हैं इसी कड़ी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी भी उत्तराखंड पहुंचकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा।

See also  स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो चार सौ पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा। महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में श्रीमती प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।

You may have missed