देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की