देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, आईएएस ने बुधवार को एमडीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर प्राधिकरण परिसर में रंगों की खूबसूरत छटा बिखरी रही। तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली रंगों,भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है।
होली मिलन समारोह के दौरान संगीत और लोकगीतों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एमडीडीए परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
इस अवसर पर एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की