मनवीर चौहान का बड़बोला पन बना मुसीबत, चौहान के गधे-घोड़े वाला बयान पार्टी के लिए बन गया फ़ज़ीहत !

Screenshot

मनवीर चौहान का बड़बोला पन बना मुसीबत, चौहान के गधे-घोड़े वाला बयान पार्टी के लिए बन गया फ़ज़ीहत !

14/10/2026/ देहरादून /  राव शफात /  

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कुछ ऐसा बयान दिया जिसका नाता विवादों से जुड़ गया ,लेकिन अब यही बयान मनवीर सिंह चौहान के लिए असहज की स्थिति पैदा करता नजर आ रहा है

कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं को लेकर दिए गए उनके गधे–घोड़े वाले बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहानके बयान पर पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं

धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मनवीर चौहान को नसीहत देते हुए कहा कि उनको जिम्मेदार पद परबैठकर सोच–समझकर बयान देना चाहिए ,

See also  भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी

सौरभ बहुगुणा ने विवादित बयानों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है  बहुगुणा ने माना की बयान विवादित है इस पर प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री संज्ञान लेंगे ।

चौहान के इस बयान पर कांग्रेस को भी बीजेपी पर सियासी हमला बोलने का मौका मिल गया है ,कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की राजनीतिक सोच और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं के सम्मान पर सवाल उठा रही है।

वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है

बयान को लेकर बीजेपी के भीतर भी असहजता दिख रही है जिन नेताओं ने दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की, उनके संदर्भ में इस तरह की टिप्पणी को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।

See also  नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उल्लेख

भाजपा के बड़बोले मनवीर चौहान का यह बयान भले ही जुबानी चूक हो ,फिलहाल गधे-घोड़े वाले बयान ने उत्तराखंड की सियासत में नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है ।