ईमानदार IAS अधिकारी की छवि को धूमिल कर रहे षड्यंत्रकारी, आरोपियों के खिलाफ़ IAS अधिकारी ने SSP को दी तहरीर !

ईमानदार IAS अधिकारी की छवि को धूमिल कर रहे षड्यंत्रकारी, आरोपियों के खिलाफ़ IAS अधिकारी ने SSP को दी तहरीर !

17/10/2025 / राव शफात अली / देहरादून /

प्रदेश में षडयंत्रकारियों के गैंग सरकार व सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय नज़र आते हैं ऐसे गैंग बिना तथ्यों की ख़बरों व पोस्ट के ज़रिए राज्य की जनता को भ्रम में डाल रहे हैं

हालिया मामला सूचना विभाग के ईमानदार वरिष्ठ IAS अधिकारी से जुड़ा है 

उत्तराखंड  सूचना विभाग महानिदेशक व अन्य महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल रहे राज्य के वरिष्ठ IAS बंशीधर तिवारी की छवि को एक सुनियोजित और षडयंत्र के तहत धूमिल किया जा रहा है

लगातार सोशल मीडिया पर आईं ए एस बंशीधर  तिवारी के ख़िलाफ़ बिना तथ्यों के लगातार पोस्ट वायरल की जा रही है

See also  सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री

भ्रामक पोस्ट के ज़रिए वरिष्ठ IAS बंसीधर तिवारी की छवि के साथ साथ ही सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बदनाम करने की साज़िश के आरोप लग रहे हैं

ग़ौरतलब है कि सूचना  महानिदेशक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आइएएस बंशीधर तिवारी ने विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए कई कड़े क़दम उठाए हैं

बंशीधर तिवारी उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ IAS है और अपनी ईमानदार व कड़क छवि के लिए जाने जाते हैं

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके ख़िलाफ़ चल रहे अनर्गल बिना तथ्यों की ख़बरों को प्रचारित करने के लिए अब एक कड़ा क़दम उठाया गया है सोशल मीडिया पर छवि को धूमिल करने के ख़िलाफ़ IAS  बंशीधर तिवारी ने SSP को तहरीर दी है  देहरादून SSP को दी गई तहरीर में आइएस बंसीधर तिवारी ने कहा कि बिना तथ्य और बिना सबूत के सोशल मीडिया और फ़ेसबुक पर उनकी छवि को ख़राब करने के लिए साज़िश के तहत अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे सार्वजनिक रूप से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है तहरीर में कहा गया कि इस प्रकरण की जाँच कर आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाए |

You may have missed