राव आरिज़ जमींदार
देहरादूनउ/ उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है इसके चलते जनजागरूकता अभियान तो चलाए ही जा रहे हैं साथ ही इस वर्ष उत्तराखंड को टीबी मुक्त राज्य रखने का लक्ष्य भी तय किया गया है
स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार बेहद गंभीरता के साथ अपने विभाग को दिशा निर्देश जारी कर इस लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं
उत्तराखंड राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी यह तेज कर दी है सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार का कहना है कि प्रदेश में तकरीबन 9 हजार टीबी के एक्टिव मरीज हैं जिनका बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। इसी साल उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उनका कहना है कि टीबी के मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। मॉनिटरिंग भी की जा रही है वही राज्यपाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ में कई अधिकारियों ने भी टीबी के मरीजों को गोद लिया है। ताकि उत्तराखंड को टीबी मुक्त राज्य बनाया जा सके । आपको बता दें कि सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने भी टीबी के एक मरीज को गोद लिया है उत्तराखंड राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है ।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई