04/10/2016-
सितारगंज | उत्तराखंड/
उत्तराखंड के सितारगंज स्थित करन गार्डन में पंजाबी महासभा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह और ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में पहुंचने पर पंजाबी महासभा के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह और ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल का शॉल और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा सितारगंज के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाबी महासभा शहर के सभी वर्गों को एकजुट रखते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का काम करेगी।
मंत्री ने कहा कि महासभा का उद्देश्य केवल किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज का सम्मान करना, सितारगंज के विकास में योगदान देना और अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना भी इसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
समारोह के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सितारगंज के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: सितारगंज, उत्तराखंड

More Stories
हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार
विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
सीमांत बनबसा क्षेत्र को धामी सरकार ने दी विकास योजनाओं की बड़ी सौगात !