देहरादून: आगामी 09 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड अपना 24 वां राज्य स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक: 07-11-24 को पुलिस लाइन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड कमाण्डर के रूप में परेड का संचालन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उच्चाधिकारियों द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को रैतिक परेड के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा राज्य स्थापना दिवस के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई