नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत नीरगढ़ वाटरफॉल योजना के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान में आने पर निस्पक्ष जांच हेतु अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा।
बता दें कि वनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन योजना के अंतर्गत पारिस्थितिकीय पर्यटन विकास हेतु बीते वर्ष राज्य वित्त सेक्टर के माध्यम से नरेंद्रनगर वन प्रभाग क्षेत्रान्तर्गत नीरगढ़ वाटरफॉल के निर्माण हेतु एक करोड़ रूप्ए की धनराशि स्वीकृत की गई थी।
जिसका कार्य कम होने व गुणवत्ता में कमी होने की शिकायतें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को प्राप्त हुई। साथ ही कार्य ना होने पर कार्यदाई संस्था को अग्रिम भुगतान किया गया है। जिस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए उक्त संबंध में जांच बैठा दी है।
उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत प्राविधानित नीरगढ़ वाटरफॉल के निर्माण में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होने पर जांच की आवष्यकता के मद्देनजर वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त आकाष वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही निष्पक्ष व समयबद्ध तरीके से जांच करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता