देहरादून /
देहरादून में घूम रहे आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के क़रीब 40 कर्मचारी गुलदार को तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक आदमखोर गुलदार का वन विभाग की टीम से कहीं भी आमना सामना नहीं हुआ और दूसरी तरफ़ गुलदार आबादी वाले इलाकों में लोगों को दिख रहा है जैसे ही गुलदार के दिखने की सूचना पर विभाग को दी जाती है तो मौके वन विभाग की टीम पहुँच जाती है लेकिन गुलदार ट्रैप नहीं हो पा रहा है
देहरादून में गुलदार की तलाश में वन विभाग ने कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्र में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया कई घंटे तक डीएफओ से लेकर फारेस्ट गार्ड तक चालीस से ज्यादा वनकर्मियों ने तीस हेक्टेयर से ज्यादा जंगल खंगाला, लेकिन गुलदार का कहीं पता नहीं चला।
डीएफओ वन विभाग देहरादून वैभव कुमार ने बताया कि सुबह भी कुछ जगहों से गुलदार देखे जाने की सूचना आई थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन गुलदार नहीं मिला। उन्होंने बताया कि करीब चालीस वन अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदार प्रभावित इलाकों शिवगगां एन्कलेव, डांडा खुदानीवाला, डांडा नूरीवाला, वृदांवन एनकलेव, एटीएस कॉलोनी, कैनाल रोड सहित आसपास करीब तीस हेक्टेयर में सघन कांबिंग की और गुलदार की तलाश में ड्रोन की मदद ली लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई आदमखोर गुलदार के न मिलने से लोगों में दशहत है जहाँ गुलदार का ख़तरा ज्यादा है वहाँ के लोग शाम होते ही अपने घरों में क़ैद होने को मजबूर है ।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार