देहरादून /01-10-2024
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे कुछ व्यक्तियों द्वारा 02 युवकों के साथ मारपीट की जा रही थी, उसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष प्रेम नगर को मारपीट की घटना को अंजाम देने वालेव्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा वीडियो में दिखरहे पीड़ित युवकों की पहचान करते हुए उनसे सम्पर्क कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो पीड़ित श्री रिशबअंतवाल पुत्र जय किशोर निवासी मिट्ठी बेहरी, थाना प्रेमनगर, देहरादून द्वारा बताया गया कि वह अपने एक अन्य साथीसरबजीत के साथ अपनी कार से खाना खाने बिधौली गए थे, इसी दौरान ग्रीन व्यू हॉस्टल बिधोली के सामने कार कोबैक करने को लेकर हॉस्टल में रहने वाले गार्ड के साथ कहासुनी हो गई, इसी कहासुनी के दौरान हॉस्टल में कार्य करनेवाले गार्ड और अन्य स्टॉफ के कर्मियों द्वारा उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप सेघायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित से तहरीर लेकर दिनांक 01/10/2024 को अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थानाप्रेमनगर पर मु०अ०स० 195/2024 धारा 117(2), 118(2), 127(2), 309(4), 352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमापंजीकृत किया गया।
घटना के संबंध में प्राप्त वीडियो के आधार पर पीड़ितो से मारपीट करने वाले अभियुक्तगण की पहचान कर ग्रीन व्यूहॉस्टल बिधोली में जॉब करने वाले 04 मुख्य अभियुक्तगण 1- अलख पुत्र श्री कृष्ण कांत अग्निहोत्री निवासी ग्रामभूसेरा, थाना राजापुर, जिला फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष 2- प्रबल पुत्र कल्लन निवासी ग्राम खुटिया, थानाकमालगंज, फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष 3- आलोक दुबे पुत्र श्री राम बालक दुबे निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष 4- ललित मोहन पुत्र श्री नारायण मिश्रा निवासी ग्राम जोहरा खेड़ा, गुरसाई गंज, जिला कन्नौज उम्र 25 वर्ष को पुलिसद्वारा गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अलख पुत्र कृष्ण कांत अग्निहोत्री निवासी ग्राम भूसेरा, थाना राजापुर, जिला फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश हाल वार्डनग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष
2- प्रबल पुत्र कल्लन निवासी ग्राम खुटिया, थाना कमालगंज, फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश हाल वार्डन ग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
3- आलोक दुबे पुत्र श्री राम बालक दुबे निवासी उपरोक्त हाल ड्राईवर ग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधोली, प्रेमनगर, देहरादून उम्र25 वर्ष
4- ललित मोहन पुत्र श्री नारायण मिश्रा निवासी ग्राम जोहरा खेड़ा, गुरसाई गंज, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश हाल वार्डनग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधोली, प्रेमनगर, देहरादून उम्र 25 वर्ष

More Stories
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण