सज्जाद गौड़ को धामी सरकार ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी,उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद पर हुए नामित !

सज्जाद गौड़ को धामी सरकार ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी,उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद पर हुए नामित !

14 अगस्त 2025 / देहरादून/ ब्यूरो रिपोर्ट /

धामी सरकार में लगातार वरिष्ठ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व पद सौंपे जा रहे हैं 

महत्वपूर्ण आयोग व समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर राज्य सरकार ने पूर्व में भी वरिष्ठ नेताओं को ज़िम्मेदारी देते हुए दायित्व सौंपे थे वहीं महत्वपूर्ण आयोग में ख़ाली चल रहे सदस्यों के पद पर भी धामी सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है ताकि आयोग के माध्यम से राज्य सरकार की जनहित योजनाएं जनता तक पहुँच सकें इसी कड़ी में उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर मोहम्मद सज्जाद गौड़ को ज़िम्मेदारी दी गई है

See also  शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ

हरिद्वार ज्वालापुर निवासी मोहम्मद सज्जाद गौड़ भाजपा के वरिष्ठ युवा नेताओं में गिने जाते हैं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद सज्जाद ने कहा कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएंगे ,

सज्जाद गोड हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र के युवाओं में अलग पहचान रखते हैं सरल स्वभाव के सज्जाद गौड़ भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ साथ पिछड़े वर्ग के प्रति समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं ग़ौरतलब है कि लंबे समय से उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद रिक्त चल रहा था जिस पर धामी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहम्मद सज्जाद गौड़ को सदस्य पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है

See also  मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त

सज्जाद गौड़ ने ज़िम्मेदारी संभालने के बाद कहा के पूर्व की कांग्रेस सरकारों में अन्य पिछड़ा वर्ग तक लाभ नहीं पहुँचता था लेकिन धामी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत काम करते हुए राज्य की जनता तक जनहित योजनाओं को पहुंचाया है आज राज्य से भ्रष्टाचार पूरी तरह से ख़त्म हो चुका है धामी सरकार पारदर्शिता वाली सरकार है |