देहरादून: शनिवार यानि 3 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल), देहरादून में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बैठक में मुख्य रूप से यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी जा सकती है।इसके अलावा आबकारी नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, बैठक में कुछ और प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

More Stories
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट