देहरादून। बद्रीनाथ विधानसभा सीट और मंगलोर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा की उम्मीदवार 20 जून को नॉमिनेशन करेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा है कि 20 जून को पहले मंगलौर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वह भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भडाना के नामांकन में मौजूद रहेंगे, जिसमे हरिद्वार लोकसभा सीट के भाजपा विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं उसके बाद बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वह मौजूद रहेंगे, जिसमें पौड़ी लोकसभा सीट के 13 के 13 भाजपा विधायक भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस के उम्मीदवार 19 और 21 को करेंगे नामांकन
वहीं कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नामांकन की तिथि तय कर दी है, 19 जून को मंगलोर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन नामांकन करेंगे, तो वहीं 21 जून को बद्रीनाथ विधानसभा सीट से लखपत बुटोला नामांकन करेंगे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ कई बड़े नेता कांग्रेस उम्मीवारों के नामांकन में मौजूद रहेंगे।

More Stories
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता