देहरादून /9 अक्टूबर 2024/ राव शफात अली /
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का जश्न मना रही है कांग्रेसी खेमे में मायूसी छायी है
चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त थी कि हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा लेकिन कांग्रेस को हरियाणा में तमाम रणनीति के बावजूद बड़ा झटका लगा है
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के बड़े बड़े दिग्गजों ने प्रचार प्रसार किया इसी फ़ेहरिस्त में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरियाणा में कई जनसभाओं को संबोधित किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता इतनी थी कि उनकी जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ा करती थी इन प्रयासों से ही हरियाणा में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की जीत के झंडे गाड़ दिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में कई रैलियां की थीं जिसके बाद हरियाणा में जीत का माहौल बनता चला गया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के बड़े क़द्दावर और लोकप्रिय नेताओं में शुमार हो गए हैं
हरियाणा की जीत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री को बधाई दी CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा राज्य में भाजपा ने जीत को दर्ज कराया है |

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी