थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कुलसारी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा राहत और बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम धामी ने हर संभव मदद और शीघ्र राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और किसी को भी असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।

More Stories
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद