मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्री कक्षों और अन्य प्रशासनिक दफ्तरों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण और जनप्रतिनिधियों व आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विधानसभा कार्यकलापों को तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर