खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चंपावत से अपने कार्यक्रमानुसार बुधवार सायं अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचे।खटीमा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। खटीमा पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री ने नगला तराई तिराहे पर दुकानों से स्वदेशी उत्पाद दिवाली के मिट्टी के दीए व मूर्ति खरीदे व उनका ऑनलाइन भुगतान किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं भी सुनी।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन,एम डी मंडी हेमंत वर्मा, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की