भाजपा का मिशन 2027, विधानसभा वार कोर कमेटी गठित |

भाजपा का मिशन 2027, विधानसभा वार कोर कमेटी गठित |

13 जून 2026, देहरादून , राव शफात / दून् हेडलाइंस /

वर्ष 2027 में उत्तराखण्ड के विधानसभा चुनाव होने हैं 2027 मिशन को लेकर सभी पार्टियां अपनी राजनीतिक रणनीति में जुट चुकी है भाजपा ने भी 2027 पर विजय पाने के लिए बड़ी सियासी रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है

हालाँकि इस बार भी मुक़ाबला भाजपा  और कांग्रेस के बीच ही संभावित नज़र आएगा ,भाजपा की और से ज़मीनी स्तर पर 2027 विस  चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू हो चुकी थी लेकिन इन तैयारियों को मज़बूत रूप देने के लिए अब विधानसभावार कोर कमेटियों का गठन भी कर दिया गया है,

भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर मिशन 2027 की तैयारियों की शुरुआत करते हुए राज्य में विधानसभावार कोरकमेटी का गठन किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बनी इन नवगठित कोर कमेटियों की रणनीतिकबैठकें भी धरातल पर शुरू हो चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह कमेटियां सांगठनिक मजबूतीऔर चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम होगी।

See also  भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल

प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी70 विधानसभाओं में कोर कमेटी का गठन किया गया है। केंद्र द्वारा निर्धारित संरचना के क्रम में गठित इनकमेटियों में संबंधित विधानसभा के सांसद, क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर, पालिकाअध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सरकार में दायित्वधारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडलअध्यक्ष शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों और सांगठनिक विस्तार को देखते हुए, कोर कमेटी के सदस्यों की संख्याप्रत्येक विधानसभा में आवश्यकतानुसार अलगअलग हो सकती है। जिसमें यह सांगठनिक व्यवस्था, आगामीविधानसभा चुनावों तक पार्टी के हर कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियानों और जमीनी चुनावी रणनीति को संचालितकरने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

See also  विश्वास भरोसे का प्रतीक बना शर्मा टूर एंड ट्रैवल्स देहरादून !

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कोर कमेटी की कार्ययोजना को लेकर बताया कि वर्ष 2027 में होने वालेउत्तराखंड विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से इसे इन्हेंबनाया गया है। फिलहाल 70 विधानसभाओं में इन कोर कमेटियों का गठन किया जा चुका है और इनकी बैठकेंप्रारंभ हो गई हैं। जिनमें स्थानीय मुद्दों, बूथ प्रबंधन और केंद्र राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं कोजनजन तक पहुँचाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा की ये शुरुआत केवलसंगठन के कार्यक्रमों को गति देगी, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से विजय दिलानेका मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय को अचूक बनाना है, ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता सीधे तौर पर चुनावी अभियान से जुड़ सके।