10/02/2026 / न्यूज़ डेस्क /देहरादून / हरिद्वार
उत्तराखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने राज्य में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी से जुड़े मोर्चों के अध्यक्ष व सदस्यों पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है
पार्टी ने जिला स्तर पर ज़िला हरिद्वार में अंबेडकरनगर मंडल मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी की है
अम्बेडकरनगर मंडल मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर नवनियुक्त अध्यक्षों को भाजपा पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है
ज़िले में भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी ज्वालापुर से पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहमान अंसारी को सौंपी गई है युवा नेता रहमान अंसारी पूर्व में ज्वालापुर वार्ड नंबर 37 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी रहे हैं
भाजपा के युवा नेता अंसारी हरिद्वार ज़िले में युवा नेता के तौर पर जनहित में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं
जन सेवा समाज सेवा के लिए अग्रणी रहमान अंसारी अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं में ख़ासी पैठ रखते हैं
अपने सरल स्वभाव के लिए निष्पक्ष छवि के लिए रहमान अंसारी इस क्षेत्र के युवाओं में काफ़ी प्रसिद्ध है
ज़िले में पार्टी की और से बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने के बाद रहमान अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , हरिद्वार विधायक मदन कौशिक व हरिद्वार ज़िलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा , जिलाध्यक्ष एजाज़ हसन अल्पसंखयक मोर्चा व भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि वह पहले से भी ज़्यादा मज़बूती के साथ जनसेवा में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे |

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई