- संगठन पर्वं के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव सम्पन्न कराने के बाद राष्ट्रीय सह -चुनाव अधिकारी के रूप में करी भेंट
देहरादून: डॉ. नरेश बंसल ने पुष्प गुच्छ देकर नितिन नवीन जी को नव दायित्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी। संगठन पर्वं के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव सम्पन्न कराने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी मती रेखा वर्मा जी, डॉ. संबित पात्रा जी संग डॉ. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से भेंट की।
डॉ. नरेश बंसल ने अपने शुभकामना संदेश मे कहा कि माननीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। आदरणीय पीएम नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक नेतृत्व में वे बीजेपी को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी